प्राचीन ग्रंथों में राष्ट्रीय एकता

SHARE:

  -प्रो. अश्विनी केशरवानी   भारत के विभिन्न दलों में बिखरे राजनीतिक नेतृत्व और विभिन्न विचारधाराओं में बटे बौद्धिक वर्ग को किसी एक मत में ...

 

-प्रो. अश्विनी केशरवानी

 

Ashwini kesharwani भारत के विभिन्न दलों में बिखरे राजनीतिक नेतृत्व और विभिन्न विचारधाराओं में बटे बौद्धिक वर्ग को किसी एक मत में एक कहा जा सकता है तो वह है भारतीय एकता और अखंडता। यह प्रश्न ही आज हमारी राष्ट्रीय बहस का केंद्र बना हुआ है। सभी लेखक, विचारक, नेता सभी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए चिंतित हैं। राष्ट्र किसे कहते हैं, हमारी राष्ट्रीयता की जड़ें कहां है, एकता का भावनात्मक आधार क्या होनी चाहिए आदि को भी जान लेना समीचीन होगा।

राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद आदि अवधारणाओं का जन्म कुछ शताब्दी पूर्व विशेषकर फ्रेंच क्रांति के बाद पश्चिम में हुआ माना जाता है। वास्तव में 'राष्ट्र' एक राजनीतिक संकल्पना है। राज्य ही राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का मुख्य वाहक होता है। राजनीतिक एकता उसके अस्तित्व की पहली आवश्यकता है। इसके साथ ही भूमि, भाषा और मजहब की एकता का होना भी राष्ट्र के लिए आवश्यक है। इसी प्रकार राष्ट्रवाद या राष्ट्रीयता उस समूह चेतना का नाम है जिसे एक लंबी ऐतिहासिक प्रक्रिया से उत्पन्न सांस्कृतिक चेतना और उस भूखंड के प्रति देशभक्ति की भावना का पूर्ण संघात से प्राप्त किया जाता है। राष्ट्रीयता की यह समूह चेतना पहले एक छोटे से प्रबुद्ध बर्ग तक सीमित होती है और संपूर्ण जन समाज उससे समान रूप से अनुप्राणित नहीं होता। पूरे समाज में इस चेतना को फैलाने के लिए लोक शिक्षण के जागरूक प्रयत्नों की आवश्यकता पड़ती है।

भारत विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और सम्प्रदायों का संगम स्थल है। यहां सभी धर्मों और सम्प्रदायों को बराबर का दर्जा मिला है। हिंदु धर्म के अलावा जैन, बौद्ध और सिक्ख धर्म का उद्भव यहीं हुआ है। अनेकता के बावजूद उनमें एकता है। यही कारण है कि सदियों से उनमें एकता के भाव परिलक्षित होते रहे हैं। कदाचित् हमारा दृष्टिकोण उदारवादी है। हम सत्य और अहिंसा का आदर करते हैं। हमारे मूल्य समयातीत हैं जिन पर हमारे ऋषि-मुनियों और विचारकों ने बल दिया है। हमारे इन मूल्यों को सभी धर्मग्रंथों में स्थान मिला है। चाहे कुरान हो या बाइबिल, गुरू ग्रंथ साहिब हाक या गीता, हजरत मोहम्मद, ईसा मसीह, जोरोस्त्र, गुरूनानक, बुद्ध और महावीर, सभी ने मानव मात्र की एकता, सार्वभौमिकता और शांति की महायात्रा पर जोर दिया है। भारत के लोग चाहे किसी भी मजहब के हों, अन्य धर्मों का आदर करना जानते हैं। क्यों कि सभी धर्मों का सार एक ही है। इसीलिए हमारा राष्ट्र धर्म निरपेक्ष है।

हमारे देश में सभी धर्मों के लोग जानते हैं कि उनकी संस्कृति एक है। बौद्ध हों या जैन, वैष्णव हों या सिक्ख या फिर ब्रह्यसमाजी, श्रीराम और श्रीकृष्ण को अपना पूर्वज सभी मानते हैं। भले ही वे अपने उन पूर्वजों के जीवनवृत्तों को अपने मजहब का रंग दे ? सबको जोड़ने के लिए तीन रंगों के कपड़े को जोड़कर 'तिरंगा' बनाया गया है। वह कोई साधारण कपड़ा नहीं है बल्कि उसे हमने 'राष्ट्रीय एकता' का प्रतीक माना है। इसकी प्रतिष्ठा राष्ट्र की प्रतिष्ठा और इसका अपमान राष्ट्र का अपमान है। इसीलिए इस तिरंगे की शान के लिए आज तक हजारों-लाखों भारतीय अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। इसी बलिदान का परिणाम है कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगा झंडा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है।

भारतीय मनीषियों और पाश्चात्य विद्वानों द्वारा ''राष्ट्रीयता'' की नवीन व्याख्या के संदर्भ में हम अपने इतिहास का अध्ययन करें तो हम पाते हैं कि सम्पूर्ण प्राचीन साहित्य राष्ट्रीयता के दो मूलभूत तत्वों- देशभक्ति और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक गौरव भाव से ओतप्रोत है। विष्णु पुराण में उल्लेख है :-

 

उत्तरे यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।

वर्ष तद्भारतं नाम भारती यस्य सन्तति॥

 

अर्थात् समुद्र के उत्तार और हिमालय के दक्षिण में भारतवर्ष स्थित है और उसकी संतान को भारतीय कहते हैं।

वेद, भारतीय चिंतन के प्राचीनतम साहित्यिक, दार्शनिक और धार्मिक स्रोत ग्रंथ है। इसमें ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद प्रमुख है। हिन्दु धर्म का मूल रूप हमें इन्हीं वेदों में मिलता है। वेदों के रचियता ऋषि-मुनि हैं जिन्होंने परम तत्व का साक्षात्कार करके उसे वेद मंत्रों के रूप में अभिव्यक्ति दी है। इसीलिए वेदों को परम सत्य माना गया है। श्रीरामकृष्ण परमहंस भारत में वेदांत की परंपरा को मानने वाले संत थे। वेदांत का मूल सिद्धांत है- एक ही ब्रह्म सभी जगह अलग अलग रूपों में दिखाई देता है। इसीलिए वे अपने उपदेशों में सभी धर्मों की एकता पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि जिस प्रकार पानी को भिन्न भिन्न भाषा में भिन्न भिन्न नामों से पुकारते हैं, उसी प्रकार ईश्वर को कोई राम, कोई कृष्ण, कोई अल्लाह, कोई खुदा, कोई ईशु, कोई हरि और कोई ब्रह्म कहता है। लेकिन सबका आशय एक ही है।

ऋग्वेद के चिंतन में एक खुलापन दिखाई देता है- ''एकम् सत् विप्रा: बहुधा वदन्ति'' अर्थात् सत्य एक ही है पर लोग भिन्न भिन्न नाम से उसका वर्णन करते हैं। इस तरह से इसमें धर्म निरपेक्षता और राष्ट्रीयता प्रकट होती है। इसमें स्वीकार किया गया है कि पूर्ण सत्य की ओर पहुंचने और आंतरिक अनुभूति के अनेकों मार्ग हो सकते हैं। इसमें सर्व धर्म समभाव के दर्शन को सैद्धांतिक आधार मानकर उसे मान्यता प्रदान की गयी है। ऋग्वेद में उल्लेख है-'दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो, जैसा तुम अपने साथ चाहते हो। सभी प्राणवानों की तरफ मित्रता की दृष्टि से देखो क्यों कि उनमें एक ही आत्मा निवास करती है। सभी उसी वैश्विक आत्मा के अंग हैं। जो मानता है कि सभी मेरे आत्मीय हैं और सभी से समान प्रेम करता है उसे कभी अकेलापन महसूस नहीं होता। ऋग्वेद में एक सुक्ति है-'एकैव मानुषी जाति:' अर्थात् सभी मानव की जाति एक है। इसी प्रकार यजुर्वेद में कहा गया है :-

 

मित्रस्य मा चक्षुषा सर्वाणि भूतानि समीक्षन्ताम्।

मित्रस्य चक्षुषा सर्वाणि भूतानि समीक्षे।

मित्रस्य चक्षुषा समीक्षामहे।

 

अर्थात् सभी जीव मेरी तरफ मित्र की निगाह से देखें। मैं सब जीवों की तरफ मित्र की निगाह से देखूं। हम सब एक दूसरे की तरफ मित्र की निगाह से देखें।

वैदिक साहित्य में उपनिषद प्रमुख ग्रंथ है। इसमें भारतीय दर्शन का प्राचीनतम् रूप दर्शनीय है। इसमें आत्मा, परमात्मा, संसार, माया, मोक्ष, विद्या और अविद्या आदि दार्शनिक विषयों की विस्तृत चर्चा की गयी है। ये केवल दर्शन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि साहित्य की भी दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसमें अनेक कथाओं, वार्ताओं, मिथकों की सुंदर संयोजना देखने को मिलती है। इसीप्रकार गीता दर्शन की दृष्टि में सबसे प्रसिद्ध ग्रंथ है। 18 अध्याय और 700 श्लोक के द्वारा कुरूक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण के द्वारा अर्जुन को दर्शन के गूढ़ रहस्यों को समझाया गया है। इसे एक तरफ महाभारत का अंग माना जाता है तो दूसरी तरफ सारे उपनिषदों का सार। उपनिषद में कहा गया है :-

 

असतो मा सद्गमय

तमसो मा ज्योतिर्गमय

मृत्योर्मा अमृतगमय।

 

इस प्रार्थना की ध्वनि प्लेटो के लेखों में भी मिलती है-'पृथ्वी परमात्मा का शरीर है, स्वर्ग उसका मस्तक, सूर्य और चंद्रमा उसकी आंखें और आकाश उसका मन है।' पवित्र बाइबिल में भी एकता और भाईचारा विषयक एक दृष्टांत 12 वें अध्याय में मिलता है। इसमें मानव मात्र को एक शरीर और सभी धर्मों को उसका अंग मानकर कहा गया है कि शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी अंगों (धर्मों) का एक साथ कार्य करना आवश्यक है।

भारत में अनादि काल से संत महात्माओं के प्रति श्रद्धा रही है। जिनका जीवन पवित्र रहा हो,जो दूसरों के लिए कष्ट सहते हों और जो आध्यात्मिक साधना और आत्मज्ञान की प्राप्ति का उचित पथ प्रदर्शन करते हों, उनके प्रति श्रध्दा का होना स्वाभाविक है। इसीलिए यहां इस्लाम के प्रति आकर्षण अधिक था। क्यों कि वह एक ऐसा धर्म है जो ईश्वर के संदेश के द्वारा प्राप्त हुआ है। जिसे एक महान व्यक्तित्व का मसीहा लाया था। जिसने अनेकों कष्ट सहा और संकटों का मुकाबला किया था। इसी प्रकार ईसाई मत मानव जाति के लिए सूली पर चढ़ने का भयंकर कष्ट सहने वाले ईसा मसीह के दिव्य संदेश को प्रचारित करता था, जिसके प्रति यहां सहज आकर्षण था। इब्राहिम, इसाक, इस्माइल, जेकब और मोजेक जैसे जिन महात्माओं का ईसाई मत के ओल्ड टेस्टाामेंट में जिक्र पाया जाता है, उनका तथा ईसा मसीह का जिक्र पवित्र कुरान में आया है। अल फातिहा-तु-अलफत को रब-उल आलमीन यानी समस्त विश्व का प्रभु कहा गया है। इसमें अल्लाह को केवल मुसलमानों का प्रभु नहीं माना गया है। भारत के धार्मिक क्षेत्र में सदा ही कर्मकाण्ड तथा अंध विश्वासों के खिलाफ विद्रोह करने की परंपरा रही है, जिसे संतों, आचार्यों और महात्माओं ने बढ़ाया और वेदासंत के मूल विचार में निहित श्रध्दा और विश्वासों पर जोर देने की बात कही है। इसीलिए यहां पर ईसाई मत और इस्लाम का शांति पूर्वक स्वीकार और समर्थन किया गया है, केवल सह अस्तित्व की भावना से नहीं बल्कि उसे अपनी ही परंपरा का अंग मानकर स्वीकार किया गया है।

भारत में सम्राट अशोक और समुद्रगुप्त चक्रवर्ती राजा हुए। कलिंग युद्ध की विकरालता से प्रभावित होकर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाया और उसके प्रचार प्रसार में यथेष्ठ सहयोग दिया। समुद्रगुप्त के शासनकाल में हिन्दू धर्म को बढ़ावा मिला। इसीकाल में हिन्दू मतों के अनेक ग्रंथ लिखे गये। कदाचित् इसीकारण इस काल को हिन्दू धर्म का स्वर्णकाल माना जाता है।

 

आदि श्री गुरूग्रंथ साहिब में एक सीख दी गयी है :-

 

कोऊ भयो मुंडिया सन्यासी, कोऊ जोगी भयो,

कोई ब्रह्मचारी, कोई जतियन मानबो।

हिन्दू तुरक कोऊ, राफजी इमाम शाफी,

मानस की जात सबै एक पहचानबो।

 

तो कबीर भला क्यों पीछे रहते। गुरूवाणी के पृष्ठ 1349-50 में उन्होंने लिखा है :-

 

अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत दे सब बंदे।

एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले को मंदे॥

 

उसी प्रकार जैन धर्म में अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांतवाद, एक-दूसरे को समझने, सब जीवों में एकत्व का दर्शन करने वाली सोच, सेवा, तप और संयम की बात उसमें कही गयी है। पारसी मत की सैध्दांतिक व्याप्ति में समग्र मानवता का समावेश है। राजा को सभी मानव का प्रतिनिधि तथा अहुर मजद का प्रतीक माना जाता था। उसमें समस्त अस्तित्व का आदर्श माना गया है।

पवित्र कुरान का पहला सूरा है-'सूर ए अलहम्दा।' इस सूरे को पूरे कुरान का निचोड़ कहा जाता है। ''तमाम तारीफें अल्लाह के लिए है जो सारी दुनियां का पालनहार है। वह बड़ा दयालु और मेहरबान है। हे अल्लाह, हम सिर्फ तेरी ही इबादत करते हैं और तुझसे ही मदद मांगते हैं। हमें सही रास्ता दिखा।'' यह सूरा गायत्री मंत्र से बहुत मिलता है जिसमें कहा गया है-' हे सृष्टि के पालक, तू अनंत और असीम है। तू सर्व शक्तिमान है। तेरा अस्तित्व अवर्णनीय है। न तेरा आरंभ है न अंत। तू ही जीवन का स्रोत है...।' अंत में मैं वसुधैव कुटुम्बकम की कामना करते हुए कहना चाहूंगा :-

 

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया:

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् भाग् भवेत।

------------------

 

रचना, आलेख एवं प्रस्तुति,

प्रो. अश्विनी केशरवानी

राघव, डागा कालोनी, चांपा-495671

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. बेनामी11:22 pm

    गुरुजी ,सही लिखा है आपने भारत मानव वंश का उद्‍गम, अनेक भाषाओं तथा बोलियों की जन्म-स्थली, इतिहास की माता, पौराणिक एवं अपूर्व कथाओं की दादी और अनेक परम्पराओं की परदादी है। मानव इतिहास की अत्यंत बहुमूल्य उपलब्धियाँ भारत के खजाने की ही देन हैं।...अच्छे बिचार है ...अच्छा लगा आपको पढना ....बधाई .हमारे ब्लोग पे भी आपका स्वागत है .

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: प्राचीन ग्रंथों में राष्ट्रीय एकता
प्राचीन ग्रंथों में राष्ट्रीय एकता
http://lh4.google.com/raviratlami/RvVKGf1ZBOI/AAAAAAAABYw/Nl6btqiPYLY/Ashwini%20kesharwani_thumb%5B1%5D.jpg
http://lh4.google.com/raviratlami/RvVKGf1ZBOI/AAAAAAAABYw/Nl6btqiPYLY/s72-c/Ashwini%20kesharwani_thumb%5B1%5D.jpg
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/09/blog-post_6673.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/09/blog-post_6673.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content