पुस्तक समीक्षा - विचारों की दस्तावेजी धरोहर : अनुभूतियाँ और विमर्श

SHARE:

  निबंध संग्रह : अनुभूतियाँ और विमर्श   लेखकः कृष्ण कुमार यादव   समीक्षक : डॉ0 सूर्य प्रसाद शुक्ल   मनुष्य एक विचारवान प्र...

anubhutiyan aur vimarsh

 

निबंध संग्रह : अनुभूतियाँ और विमर्श

 

लेखकः कृष्ण कुमार यादव

 

समीक्षक : डॉ0 सूर्य प्रसाद शुक्ल

 

मनुष्य एक विचारवान प्राणी है। उसे साहित्य, समाज और परिवेश से प्राप्त मानस संवेदनों के सन्देशों से जिन अनुभूतियों की उपलब्धि होती है, उनके ही विमर्श से नई-नई व्याख्याओं को आधार मिलता है। युवा चिन्तक एवं लेखक तथा भारतीय डाक सेवा के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव का नागरिक उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्रकाशित द्वितीय निबंध संग्रह ‘‘अनुभूतियाँ और विमर्श” इसी चिन्तन, मनन और विवेचन को आधार देती मानसी वृत्ति का परिणाम है, जिसमें लेखक ने साहित्य और साहित्यकार, व्यक्ति और समाज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैश्विक चेतना तथा सांस्कृतिक अध्ययन के अनेक आधुनिक और उत्तर आधुनिक तथ्यों को व्याख्यायित करने का प्रयास किया है। लेखक का इससे पूर्व ‘‘अभिव्यक्तियों के बहाने” नामक निबन्ध संग्रह प्रकाशित हो चुका है। प्रशासनिक सेवा में रहकर भी चिन्तन मनन करना एवं साहित्यिक लेखन करना अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है। राजकीय सेवा के दायित्वों का निर्वहन और श्रेष्ठ कृतियों की सर्जना का यह मणि-कांचन योग विरल है। कृष्ण कुमार यादव के निबन्धों में उनका बहुआयामी चिन्तन मुखर हुआ है।

समीक्ष्य निबन्ध संग्रह ‘अनुभूतियाँ और विमर्श’ में कृष्ण कुमार यादव के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित विभिन्न 15 लेखों को निबन्ध संग्रह के रूप में संकलित कर प्रस्तुत किया गया है। इस संग्रह के निबंधों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है-व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित निबंध, सांस्कृतिक प्रतिमानों पर आधारित निबंध एवं समसामयिक व ज्वलन्त मुद्दों पर आधारित निबंध। व्यक्तित्व व कृतित्व आधारित लेखों में देश के मूर्धन्य साहित्यकारों व मनीषियों - मुंशी प्रेमचन्द, राहुल सांकृत्यायन, मनोहर श्याम जोशी, अमृता प्रीतम व डा0 अम्बेडकर के जन्म से महाप्रयाण तक के सफर को क्रमशः लिपिबद्ध कर बिखरे मनकों को एकत्र कर माला के रूप में तैयार कर उनके जीवन-संघर्ष व भारतीय समाज में योगदान को रेखांकित करने का सार्थक प्रयास किया गया है। आज जब हर लेखक पुस्तक के माध्यम से सिर्फ अपने बारे में बताना चाहता है, ऐसे में ‘अनुभूतियाँ और विमर्श’ में तमाम साहित्यकारों व मनीषियों के बारे में पढ़कर सुकून मिलता है और इस प्रकार युवा पीढ़ी को भी इनसे जोड़ने का प्रयास किया गया है। लेखक की श्रेष्ठ-जीवन मूल्यों के प्रति प्रखण्ड आस्था, भारतीय संस्कृति के प्रति अगाध अनुराग तथा समग्रता भारतीयता के प्रति एकनिष्ठा की स्पृहणीय चेतना से प्राणवान ये निबन्ध हिन्दी जगत की स्थायी निधि हैं। इनमें लेखक का स्वाध्याय तथा अभिव्यक्ति की निश्छलता अपने पूर्ण वैभव के साथ विद्यमान है। वैज्ञानिक विश्लेषण की दक्षता लेखक में है, इसलिए उसका कथ्य प्रत्येक पाठक का कथ्य बन गया है।

प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य ही नहीं विश्व साहित्य के पटल पर मनुष्य की यथार्थ जिन्दगी के हमराही रहे हैं। स्वतंत्रता पूर्व के वर्षों में जब भारतीय समाज अनेक कुरीतियों और विसंगतियों के कारण सभी नैतिक मूल्यों से च्युत हो रहा था, तब इस लेखक की कहानियों में व्याप्त प्रगतिशील विचारों और जनजागृति के सन्देशों से साहित्य लोकहित के संवर्धन का एक नया आन्दोलन बना था। राष्ट्रप्रेम, स्त्री विमर्श, जातिप्रथा, अशिक्षा, निर्धनता, साधनहीनता, किसान, मजदूर,सरकारी तंत्र आदि के तत्कालीन स्वरूप और उनके परिणाम और दुष्परिणाम प्रेमचन्द के साहित्य में किस प्रकार रचे बसे हैं, कृष्ण कुमार यादव की इस पुस्तक में गम्भीर अध्ययन का विषय बनकर उभरे हैं। प्रेमचंद के ऊपर आज जिस तरह के आक्षेप किये जा रहे हैं, उनकी रचनायें जलायी जा रही हैं, उनकी प्रासंगिकता पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं, ऐसे में यह लेख और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

बहुभाषाविद्, धर्म, दर्शन और अध्यात्म के तलस्पर्शी विद्वान, यायावर, महामानव राहुल सांकृत्यायन का सम्पूर्ण जीवन प्रायोगिक ज्ञान के कर्मशील चेतन का विकाससमान स्वरूप था। उन्होंने किसी एक दल के दलदल को कभी नहीं स्वीकारा था। वह विद्रोही आत्मा के ज्योर्तिमय प्रज्ञा पुरूष थे। विवेचना के क्रम में श्री यादव ने अपने कथनों को राहुल जी के जीवन दर्शन से, उनके लेखन से तथा उनकी राजनैतिक और प्रगतिशील अवधारणाओं के सन्दर्भों से बहुविध संवार कर जिस जटिल बौद्धिकता से मुक्त किया है, वह पाठक के मन को समाज, सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान इत्यादि से अनुप्राणित मनीषी के सन्यास से साम्यवाद तक ले जाकर उस भावभूमि पर प्रतिष्ठित करने का प्रयास है, जहाँ लेखक कहता है- ‘‘भागो नहीं दुनिया बदलो।“

मनोहर श्याम जोशी का बहुआयामी साहित्यिक व्यक्तित्व, उनका आम आदमी के लिए लेखन, पत्रकारिता के उच्च आदर्श, हमलोग, बुनियाद, जैसे धारावाहिकों के सर्जक तथा क्याप जैसे साहित्यिक सृजन के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त करना साहित्य के इतिहास की अभूतपूर्व उपलब्धि हैं । ‘‘खो गया किस्सागोई” शीर्षक से इस पुस्तक के लेखक ने परम्पराओं, रूचियों और विमर्शों के जीवन्त उद्धरण उद्धृत किये हैं, जो जोशी जी के प्रति श्रद्धांजलि है। अमृता प्रीतम के योगदान पर हिन्दी जगत में सशक्त रूप में अधिक नहीं लिखा गया है, ऐसे में अमृता प्रीतम को, जितने नजदीक से श्री यादव ने देखने का प्रयत्न ‘‘गुम हो गया रसीदी टिकट” नामक लेख में किया है स्वयं में एक जिज्ञासापूर्ण सतत उत्सुकता का निर्वाह करती कहानी का कथानक ही लगता है।

‘‘दलितों के मसीहाः डॉ0 अम्बेडकर” को अम्बावाडेकर से अपने इस नाम तक पहुंचने के लम्बे सफर में जिन सामाजिक विसंगतियों से होकर चलना पड़ा था तथा अपने कटु अनुभवों से उन्होंने जो कुछ प्राप्त किया था, उनसे विचलित न होते हुए किस प्रकार शिक्षाविद राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और संविधान निर्मात्री परिषद के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचकर एक सर्वमान्य नेता बनने में सफलता पाई थी, उसका विवरण भी ‘अनुभूतियाँ और विमर्श’ के पृष्ठों पर अंकित है। डॉ0 अम्बेडकर के अन्तर्विरोधों पर चर्चा के साथ-साथ वर्तमान राजनैतिक-सामाजिक परिवेश में जिस प्रकार उन्हें भुनाया जा रहा है, उस पर भी चर्चा करके इस लेख को और भी आयाम दिये जा सकते थे।

भारतीय संस्कृति के प्रतिमान विषयक लेखों में ‘‘नारी शक्ति के उत्कर्ष” में समाज में नारी-विकास के विभिन्न चरणों की व्याख्या करते हुए वर्तमान परिवेश में नारी जगत द्वारा प्राप्त की जा रही ऊँचाईयों को इंगित किया गया है, चाहे वह पंचायती राज द्वारा हो या घरेलू महिला हिंसा अधिनियम द्वारा हो या रूढ़िवादी वर्जनाओं के तोड़ने द्वारा हो। देह विमर्श के दौर में यह लेख अपनी प्रासंगिकता स्थापित करता है। ‘इतिहास के आयाम’ में लेखक ने ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व को परिभाषित करते हुए, हाल के दिनों में इतिहास पुर्नलेखन को लेकर उठते सवालों के बीच इतिहास की विभिन्न धाराओं को रेखांकित किया है। ‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में धर्मनिरपेक्षता’ लेख में पाश्चात्य व भारतीय सन्दर्भों में धर्म की तुलनात्मक महत्ता को रेखांकित करते हुए भारतीय समाज में धर्म के अवदानों व विभिन्न समयों में धार्मिक एकता को दर्शाते हुए अन्ततः संवैधानिक उपबन्धों के माध्यम से वर्तमान समाज में धर्म का विश्लेषणात्मक विवेचन किया गया है। लेखक का कथन बड़ा सटीक है कि- ‘तुष्टीकरण की नीतियों के बीच हमने एक धर्मनिरपेक्ष राज्य को तो अपना लिया है पर धर्मनिरपेक्षता अभी तक हमारे सामाजिक जीवन का अंग नही बन पायी है। ‘भारतीय संस्कृति और त्यौहारों के रंग’ इस संग्रह का सबसे लम्बा लेख है। इसमें लेखक ने देश के कोने-कोने में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों, इनके पीछे छिपी मान्यताओं, रीति-रिवाजों और ऐतिहासिक घटनाओं, उनको मनाने के ढंगों में विविधता और उनकी प्रासंगिकता पर रोचक ढंग से प्रकाश डाला है। लेखक ने इस लेख के माध्यम से अन्ततः सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता एवं त्यौहारों- पर्वों को मनाने की मूल मानवीय भावनाओं को संजोने की कोशिश की है। यद्यपि इस लेख में भारतीय त्यौहारों पर विस्तृत जानकारी है लेकिन पोंगल आदि दक्षिणांचल और उत्तरांचल के त्यौहारों को जोड़कर इसे और भी रोचक बनाया जा सकता था। आधुनिकता और उत्तर आधुनिकता के द्रुतगामी विकास के बढ़ते चरण जिस प्रकार नित नये ज्ञान और विज्ञान के आलोकमयी झरोखे खोलते जा रहे हैं, उनसे ही युवामन चकाचौंध के भूलभुलैया पूर्ण जीवन में दिगभ्रमित हो रहा है। फिल्मी दुनिया, उसमें व्याप्त जीवन मूल्यों को तिलांजलि देती नई पीढ़ी और उस अधोगमन की ओर उत्सुकता भरी निगाहों में वास्तविक जिन्दगी से दूर के सपने तो चिन्ता का विषय हैं ही, विद्यार्थियों का राजनीतिज्ञों द्वारा शोषण, शिक्षा का गुणात्मक अवमूल्यन, नेतृत्व की अक्षमता, साहित्य, कला, संस्कृति और ज्ञान की अवहेलना से उपजी नकारात्मक सोच, ‘‘युवा भटकाव की स्थिति क्यों” शीर्षक लेख में बहुत सटीक ढंग से उकेरी गई है। इन सभी लेखों में लेखक की तथ्यात्मक दृष्टि बिना किसी भावुकता के, बिना किसी अत्युक्ति के भारतीय संस्कृति की सच्ची निष्ठा से परिचालित है। पूर्वाग्रहों से मुक्त कृष्ण कुमार यादव की लेखनी प्राचीनता एवं आधुनिकता का समन्वय प्रकट करते हुये एक विमर्श खड़ा करने में सफल रही है।

भूमण्डलीकरण एक वास्तविकता है। सूचना-प्रौद्योगिकी और यातायात के साधन तथा आर्थिक उदारीकरण के दौर में जीवन के सभी पक्ष प्रभावित हुए हैं, फिर भाषा और साहित्य अप्रभावित कैसे रह सकते हैं? हिन्दी भाषा पर इसका क्या प्रभाव हुआ है और क्या होगा, इस तथ्य को वर्तमान में देखते हुए अतीत के लेखन और पत्रकारिता के इतिहास तक पहुँचता लेखक ‘भूमण्डलीकरण के दौर में हिन्दी’ द्वारा अनेक सार्थक प्रश्न करता व उनका उत्तर ढूँढ़ता प्रतीत होता है। ‘भूमण्डलीकरण के दौर में तेजी से बढ़ते भारतीय कदम’ में लेखक ने 1990 के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से आये उछाल को रेखांकित किया है और उद्घोषणा की है कि - ‘भारत को एक बार फिर से जगद्गुरु की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।‘ बाजारीकरण, दृश्य और श्रव्य मीडिया, बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ, उपभोक्तावाद आदि का ‘‘ब्राण्ड इमेज की महत्ता” “शीर्षक लेख में तथा ‘‘इण्टरनेट का बढ़ता प्रभाव” में विश्व-ग्राम की नजदीकियों से भाषा, संस्कृति, व्यापार, व्यवसाय, शिक्षा और जीवन के सभी क्षेत्रों की सूचनाओं के उपलब्ध होने के साधन रूप में भी इस पुस्तक में चर्चा का विषय बना है। ‘‘कोचिंग संस्थाओं का फैलता मायाजाल” भी लेखक के दृष्टिपटल से गुजरा है और उसने कोचिंग संस्थानों द्वारा अपनायी जाने वाली तकनीकों एवं उनके मायाजाल में फँसते सामान्य विद्यार्थियों की दुर्दशा पर बेबाकी से प्रकाश डालते हुए कोचिंग व्यवस्था के चलते विद्यालयों में अध्यापन के गिरते स्तर पर भी चिन्ता व्यक्त की गयी है।

‘अनुभूतियाँ और विमर्श’ संकलित निबंध वर्णनात्मक होते हुए भी तथ्यपरक गम्भीर वैचारिकता के विमर्श हैं। लेखों में आँकड़े जुटाने में लेखक ने काफी श्रम किया है। उनमें रोचक शैली में कही गई विषयवस्तु का साहित्यिक मूल्यांकन किया गया है। परत दर परत नये-नये सन्देश जन ग्राहय भाषा में दिये गये हैं और प्रामाणिक सन्दर्भ प्रस्तुत किये गये हैं। लेखक ने अत्यन्त सरल-सुबोध भाषा में वर्णित विषयों को बड़ी गहराई में पकड़ा है। निबन्धों के बीच उपयोग में लायी गयी घटनायें, दृष्टान्त इत्यादि गद्य जैसी नीरस विधा में रोचकता का समावेश करते हैं और लेखन को तर्कपूर्ण-तथ्यपूर्ण-प्रमाण सम्मत बनाते हैं। कृष्ण कुमार यादव ने इस पुस्तक में साहित्य और साहित्यकार, व्यक्ति और समाज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैश्विक चेतना तथा सांस्कृतिक अध्ययन के अनेक आधुनिक और उत्तर आधुनिक तत्वों को व्याख्यायित करने का प्रयास किया है। लेखन कला में प्रबन्ध या निबन्ध का साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस पुस्तक के लेखक ने उस अपेक्षा की पूर्ति का प्रयत्न किया है। निबंध के स्वरूप विवेचन में ही नहीं बल्कि उनके सम्पादन में भी लेखक ने अपनी शोधपरक दृष्टि द्वारा विषय-वस्तु को ऐतिहासिक तारतम्य की चासनी के साथ परोस कर अपनी लेखनी के कौशल का परिचय दिया है, जो निश्चय ही पाठकों के लिए उपयोगी बन पड़ा है।

कुल मिलाकर कृष्ण कुमार यादव का अल्प समय में यह दूसरा निबंध संग्रह ‘अनुभूतियाँ और विमर्श’ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो बडे़ श्रम, विवेक और विशेषता के साथ साध्य हुयी है। एक प्रशासक होने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं से गहरे रूप में जुड़े हुए कृष्ण कुमार यादव का यह संकलन वैश्विक जीवन दृष्टि, आधुनिकता बोध तथा सामाजिक सन्दर्भों को विविधता के अनेक स्तरों पर समेटे हिन्दी निबन्ध के जिस पूरे परिदृश्य का एहसास कराता है वह निबंध कला के भावी विकास का सूचक है। लेखक ने परम्परा से हटकर एक नये मार्ग का अनुसरण करके निबन्ध विधा को एक नया आयाम देने का प्रयास किया है। सर्वथा नई शब्द योजना, नई प्रासंगिकता, नई अनुभूतियाँ और नई विमर्श शैली के साथ यह एक दस्तावेजी निबंध संग्रह है, जो विचारों की धरोहर होने के कारण संग्रहणीय भी है। कुल मिलाकर प्रतिपाद्य, भाषा, शैली-तीनों ही दृष्टियों से ये निबन्ध प्रशंसनीय हैं। इनकी प्रस्तुति सर्वथा स्वागत योग्य है।

 

पुस्तक : अनुभूतियाँ और विमर्श (निबन्ध संग्रह)@ लेखकः कृष्ण कुमार यादव मूल्य : 250@-

प्रकाशक : नागरिक उत्तर प्रदेश, प्लाट नं0 2, नन्दगाँव रिजॉर्टस्, तिवारीगंज, फैजाबाद रोड, लखनऊ-226019

समीक्षक : डॉ0 सूर्य प्रसाद शुक्ल, डी0 लिट् 119@501, सी-3, दर्शनपुरवा, कानपुर

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: पुस्तक समीक्षा - विचारों की दस्तावेजी धरोहर : अनुभूतियाँ और विमर्श
पुस्तक समीक्षा - विचारों की दस्तावेजी धरोहर : अनुभूतियाँ और विमर्श
http://lh4.ggpht.com/raviratlami/SEk5lAMuY8I/AAAAAAAADM4/DgNstzeLpN4/anubhutiyan%20aur%20vimarsh_thumb%5B2%5D.jpg?imgmax=800
http://lh4.ggpht.com/raviratlami/SEk5lAMuY8I/AAAAAAAADM4/DgNstzeLpN4/s72-c/anubhutiyan%20aur%20vimarsh_thumb%5B2%5D.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2008/06/blog-post_888.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2008/06/blog-post_888.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content