Online TransLiteration powered by Girgit.Chitthajagat.in, of http://rachanakar.blogspot.com/ Disclaimer
You may also see this page in Bangla, Devanagari, Gujarati, Gurmukhi, Kannada, Malayalam, Oriya, Roman(eng), Tamil, Telugu

आलेख | उपन्यास | कविताएँ | कहानियाँ | कहानी-संग्रह | ग़ज़लें | चुटकुले | बाल-कथाएँ | लघुकथाएँ | व्यंग्य | संस्मरण | समीक्षाएं | हिन्दी ई बुक रचनाकार को सहयोग दें

********

Google
 

May 16, 2008

सीताराम गुप्ता की कविता : टैग


कविता

टैग

-सीताराम गुप्ता


निहायत जरूरी है
एक उम्दा लिबास
बचने के लिए
मौसम की मार से
गरमी-सरदी से, बरसात से
धर्म भी कम जरूरी नहीं
आदमी के लिए
लिबास की तरह ही
पर
लिबास हो या धर्म
जरूरी है देखना
उपयोगिता भी उसकी
उसे ढंग से पहनना
धरण करना
पर
धर्म भी हो गया है
आज के लिबास की तरह
किसे परवाह है
बना हो लिबास
उम्दा कपड़े से
उपयोगी हो मौसम के हिसाब से
या कम से कम
अच्छी हो सिलाई ही
आज
कपड़े और सिलाई की जगह
महत्वपूर्ण हो गया है टैग
टैग करता है निर्धारित
कीमत लिबास की
जरूरी है इंकार कर देना
टैग को लिबास मानने से
और किसी टैग को
मानने से धर्म
इंकार कर देना
बेहद जरूरी है।

-------- साभार - भाषा : मार्च-अप्रैल २००८ से

संपर्क:
सीताराम गुप्ता
ए.डी.-१०६-सी, पीतमपुरा,
दिल्ली-११००३४

0 टिप्पणियाँ.:

प्रकाशनार्थ रचनाएं आमंत्रित हैं

रचनाकार में प्रकाशनार्थ हर विधा की रचनाओं का स्वागत है. अपनी या अपने रचनाकार मित्रों की रचनाएँ हिन्दी के किसी भी फ़ॉन्ट यथा - कृतिदेव, डेवलिस, श्रीलिपि, शुषा, वेबदुनिया, जिस्ट-आईएसएम, लीप या किसी भी अन्य फ़ॉन्ट में पेजमेकर या एमएस वर्ड फ़ाइल के रूप में अपनी रचना ई-मेल के जरिए rachanakar@gmail.com .के पते पर भेजें. विस्तृत जानकारी बाजू पट्टी में देखें. आप अपनी रचनाओं के सस्वर ऑडियो/वीडियो पाठ की सीडी भी प्रकाशनार्थ भेज सकते हैं जिन्हें कुछ इस तरह [ देखने के लिए इस कड़ी/लिंक पर क्लिक करें] प्रकाशित किया जा सकेगा. ......................